बोकारो, मार्च 16 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पेटरवार में सहिया के पद पर कार्यरत दर्जनों सहिया दीदियों ने सूबे के पेयजल, स्वच्छता एवं उत्पाद तथा मद्द निषेद मंत्री योगेन्द्र प्रसाद से मुलाकात कर मांगों से संबंधित एक ज्ञापन सौपते हुए निराकरण की मांग की।  सहिया दीदियों ने मंत्री को मांग पत्र सौपते हुए कहा कि पेटरवार प्रखंड सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में कार्यरत हूं। कहा कि हमलोगों का प्रोत्साहन राशि अगस्त 2025 से फरवरी 2026 तक का बकाया है एवं एक साल का स्वास्थ्य प्रहरी का प्रोत्साहन, एन सी डी का प्रोत्साहन राशि 24 हजार रुपये न देकर मात्र 20 हजार रुपये दिया गया है। बकाया राशि को जल्द दिलवाने,  सहिया दीदियों को स्थाई करने एवं 20 हजार रुपये मानदेय देने की गुहार लगाई। इस मौके पर मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने सहियाओं को आश्वासन ...