गुमला, जनवरी 29 -- घाघरा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाघरा में स्वास्थ्य सहियाओं के लिए सहिया ऐप के माध्यम से कार्य निष्पादन को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य सहियाओं को डिजिटल माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं के कार्यों में सक्षम बनाना और उनके कार्यों को अधिक सुचारू बनाना रहा। मौके पर स्वास्थ्य विभाग गुमला के एसटीटी रमाकांत सिंह व एकजुट संस्था के प्रतिनिधि सिद्धार्थ कुमार ने संयुक्त रूप से सहियाओं को प्रशिक्षण दिया। उन्होंने सहिया ऐप के उपयोग की जानकारी देते हुए परिवार विवरण दर्ज करने,जन्म पंजीकरण करने तथा अन्य स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारियों को सही और समय पर ऐप में दर्ज करने की प्रक्रिया समझाई।प्रशिक्षकों ने बताया कि सहिया ऐप के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित आंकड़ों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार कि...