कोडरमा, फरवरी 28 -- कोडरमा हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सहिया सामुदायिक प्रशिक्षक संघ कोडरमा के बैनर तले सहिया, सहिया साथी ने अपनी नौ सूत्री मांगों को लेकर सदर अस्पताल कोडरमा परिसर में शनिवार को प्रदर्शन किया। धरना का मुख्य उद्देश्य सहियाकर्मियों की प्रोत्साहन राशि का समय पर भुगतान सुनिश्चित करना तथा टैब, मोबाइल सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना है। धरना को संबोधित करते हुए सहिया सामुदायिक प्रशिक्षक संघ के राज्य उपाध्यक्ष नीरज कुमार सिंह ने कहा कि सहिया, सहिया साथी, बीटीटी एवं एसटीटी कर्मियों का पिछले पांच माह से भुगतान लंबित है। इस कारण सभी कर्मियों को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। कहा कि भुगतान नहीं होने से बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य एवं परिवार के भरण-पोषण में गंभीर कठिनाइयां आ रही हैं और कई कर्मी भुखमरी जैसी स्थिति में जीवन याप...