सुल्तानपुर, मई 25 -- दोस्तपुर, संवाददाता थाना क्षेत्र के सहिनवां गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हिंसक हो गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर घर में घुसकर मारपीट, हमला और धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।एक पक्ष के गंगाराम, सुनील कुमार, प्रवेश, रितेश व विवेक ने आरोप लगाया कि गांव के सचिन यादव, लाले यादव, अंशू सिंह, अभिषेक यादव व कल्लू उर्फ अमन यादव ने घर में घुसकर असलहे की बट, धारदार हथियार व लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिसमें गंगाराम गंभीर रूप से घायल हो गए। यह भी पढ़ें- पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला, पांच पर केस उनकी बाइक भी क्षतिग्रस्त कर दी गई। घायल को सीएचसी दोस्तपुर में भर्ती कराया गया। पुलिस ने इस मामले में एससी,एसटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं मे...