आगरा, जून 7 -- ब्रज डेवलपमेंट फाउंडेशन ने यूथ हॉस्टल, संजय प्लेस में समारोह कर डॉ. राजेंद्र मिलन, श्रुति सिन्हा और हरिओम शर्मा को सम्मानित किया। तीनों को भारत सरकार के मत्स्यपालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय की संयुक्त हिंदी सलाहकार समिति में गैर-सरकारी सदस्य नामित किया गया है। फाउंडेशन ने उन्हें शॉल, प्रतीक चिह्न और प्रशस्ति पत्र भेंट किए। मनीष अग्रवाल ने कहा, ब्रज साहित्य, संस्कृति और चेतना की जीवंत परंपरा है। उपाध्यक्ष राहुल जैन बोले, आगरा की पहचान मुगलों से नहीं, ब्रज की सांस्कृतिक चेतना और श्रीकृष्ण की लीलाओं से है। डॉ. मुनीश्वर गुप्ता, अनुज अशोक, विमल गोयल, वत्सला प्रभाकर, अशोक अश्रु, डॉ. आभा चतुर्वेदी, रचना कपूर, शरद गुप्ता, हरीश कुमार सिंह भदौरिया, प्रो. युवराज सिंह, प्रो. महावीर सिंह, अदिति कात्यायन, मीना कुमारी, मोहित सक्सेना, कम...