लखीमपुरखीरी, अप्रैल 28 -- बेलरायां रेंज के सहिंजना गांव में तेंदुए के हमले में महिला की मौत के बाद अंधेरा होते ही पूरा गांव सन्नाटे में डूब जाता है। उधर रविवार को तेंदुए का शिकार बनी महिला का शव पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचने पर एक बार फिर रोनादृपीटना मच गया। वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए गांव के पास दो पिंजरे लगाए हैं। शनिवार रात बेलरायां रेंज के सहिंजना गांव में गर्मी की वजह से से घर के बाहर चारपाई पर मच्छरदानी लगाकर सो रहीं माताप्रसाद की तीस वर्षीया पत्नी संध्या को तेंदुआ खेत में खींच ले गया था। ग्रामीणों के पहुंचने तक संध्या की मौत हो चुकी थी। वन विभाग की टीम के देर से पहुंचने पर ग्रामीणों ने रेंजर का विरोध किया था। पुलिस और प्रशासनिक अफसरों के आश्वासन के बाद पुलिस को पोस्टमार्टम के लिए शव ले जाने दिया था। पोस्टमार्टम के बाद रविवा...