आगरा, मार्च 14 -- सहावर थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर हुईं मारपीट की घटनाओं में तहरीर के आधार पर पुलिस ने नामजद आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। सहावर थाना में दर्ज कराई रिपोर्ट में मोहल्ला अवंतीबाई नगर निवासी पिंकी देवी पत्नी प्रदीप कुमार ने बताया है कि रोजाना की भांति गत 12 मार्च की शाम करीब साढ़े सात बजे उसके पति दूध लेने जा रहे थे, तभी रास्ते में शेर सिंह, रामकिशोर, जुगेंद्र व एक अन्य आरोपी ने घेर लिया, उसके पति को लाठी-डंडों व धारदार से प्रहार कर लहूलुहान कर दिया। चीखपुकार पर पास से गुजर रहे एक बाइक सवार के हस्तक्षेप के बाद आरोपी भाग गए। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मामले में सभी आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है।नबावगंज सराय निवासी ...