सहावर में जुआ के अड्डे पर छापा, दस आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे
आगरा, मई 18 -- थाना पुलिस ने कस्बा के एटा रोड पर एक दुकान में खेले जा रहे जुआ के अड्डे पर शनिवार की देर शाम छापेमार कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस ने दस आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 47430 रुपये की नकदी, दस मोबाइल फोन, ताश गड्डी आदि बरामद की है। आरोपियों के विरुद्ध पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की है। पुलिस के मुताबिक शनिवार की देर शाम पुलिस को सहावर थाना पुलिस को कस्बा के एटा रोड पर रेलवे फाटक के निकट एक दुकान में जुआ खेले जाने की जानकारी मिली। थाना पुलिस ने सीओ पटियाली अमित कुमार को जानकारी दी। सीओ पटियाली के नेतृत्व में ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस को देखकर आरोपियों में भगदड़ मच गई। पुलिस ने घेराबंदी कर जुआ खेल रहे सभी आरोपियों को पकड़ लिया। आरोपियों ने अपने नाम जितेन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.