आगरा, अप्रैल 6 -- सहावर थाना पुलिस ने क्षेत्र की सीमा से एक जिला बदर आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अग्रिम कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया है। सहावर इंस्पेक्टर गोविंद बल्लभ शर्मा ने बताया कि थाना पुलिस ने शनिवार की देर शाम जिला बदर रंजीत कुमार उर्फ विक्की पुत्र जय सिंह निवासी भिलौली सहावर को उसके गांव से गिरफ्तार किया है। इंस्पेक्टर ने बताया कि जिला मजिस्ट्रेट कासगंज ने आरोपी को छह माह के लिये जिलाबदर घोषित किया था। आदेश का उल्लंघन कर आरोपी जिले की सीमा में पाया गया। पुलिस ने आरोपी का आपराधिक इतिहास भी जुटाया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...