बलरामपुर, अप्रैल 23 -- तुलसीपुर, संवाददाता। सहालग के चलते क्षेत्र में पेट्रोल और डीजल की बढ़ती मांग ने आम लोगों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है। गुरुवार को स्थिति तब और गंभीर हो गई, जब लाल चौराहे स्थित नगर के एकमात्र भारत पेट्रोल पंप पर दोपहर 11 बजे के बाद ही पेट्रोल पूरी तरह समाप्त हो गया। इससे वाहन चालकों की लंबी कतारें मायूसी में बदल गईं।पंप संचालक ने बताया कि बुधवार रात एक टैंकर आया था, लेकिन कुछ ही घंटों में पेट्रोल खत्म हो गया। वहीं पास के ग्राम रमवापुर स्थित इंडियन ऑयल पंप की स्थिति भी समान रही, जहां गुरुवार दोपहर तक टंकी खाली हो गई। सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि आखिर तेल की खपत अचानक इतनी ज्यादा कैसे बढ़ गई। संचालकों का कहना है कि पिछले 20-25 दिनों में खपत रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है, जबकि नियमों के तहत कंटेनरों में बिक्री पर रोक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.