गाजीपुर, जून 28 -- खानपुर, हिन्दुस्तान संवाद। सहालग का सीजन शुरू होते ही खानपुर क्षेत्र में सब्जियों के दामों में भारी बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। सबसे अधिक असर टमाटर के भाव पर पड़ा है, जिसका खुदरा मूल्य 30 रुपये से बढ़कर 60 रुपये प्रति किलो हो गया है। यह भी पढ़ें- सब्जियों की बढ़ती कीमत ने बिगाड़ा किचन का बजटबढ़ती कीमतें वहीं हरी मिर्च, भिंडी, बैंगन, लौकी, प्याज, अदरक और लहसुन समेत लगभग सभी सब्जियां महंगी हो गई हैं, जिससे आम लोगों की रसोई का बजट बिगड़ने लगा है। सब्जी विक्रेताओं के अनुसार 19 जून से सहालग शुरू होने के बाद मांग में तेजी आई है। शादी-विवाह के आयोजनों में सब्जियों की खपत बढ़ने से पिछले 15 दिनों में कीमतों में लगातार इजाफा हुआ है।सब्जियों की कीमतों का विश्लेषण सब्जी विक्रेता सोनू मौर्य ने बताया कि टमाटर के साथ प्याज 25 से 30 रुप...