सिद्धार्थ, अप्रैल 22 -- इटवा,सिद्धार्थनगर। सहालग के बीच इलाके में डीजल, पेट्रोल और रसोई गैस की किल्लत ने आम लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। हालात ऐसे हो गए हैं कि जरूरत के वक्त घंटों लाइन में खड़े रहने के बाद भी लोगों को ईंधन नसीब नहीं हो पा रहा। पेट्रोल पंपों और गैस गोदामों पर उमड़ रही भीड़ इस संकट की गंभीरता साफ बयां कर रही है। शादी-विवाह के इस सीजन में सबसे ज्यादा परेशानी उन परिवारों को झेलनी पड़ रही है, जिनके घरों में मांगलिक कार्यक्रम हैं। वाहन चलाने से लेकर खाना बनाने तक हर जरूरत ईंधन पर टिकी है, लेकिन सप्लाई बाधित होने से लोग बेहाल हैं। यह भी पढ़ें- तेल-गैस की किल्लत से किसानों और आमजन में नाराजगी अरमान, अनीश, विवेक कुमार, मनोज, हरीश, पिन्टू यादव सहित कई लोगों ने बताया कि दिन भर लाइन में खड़े रहने के बावजूद खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। स्थि...