उरई, जनवरी 31 -- - आटा, रिफाइंड, डालडा, अरहर दाल, चना, मटर, छोला व मैदा के रेट में 5 से 10 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी - किराना व्यापारी कीमतों में और वृद्धि होने की जता रहे आशंका उरई। संवाददाता जिले में सहालग के आते ही खाद्य सामग्रियों के रेट में इजाफा हो गया है जिसने रसोई के बजट को गड़बड़ा दिया है। मुख्य रूप से आटा, रिफाइंड, डालडा, अरहर दाल, चना, मटर, छोला व मेवा के रेट में 5 से 10 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हुई है और उस पर किराना व्यापारी कीमतों में और वृद्धि होने की आशंका जता रहे है। शादी सीजन के शुरू होते ही थोक और खुदरा बाजारों में किराना, सूखे मेवे की मांग में भारी उछाल के कारण सामान महंगा हो गया है। शादियों के कारण सूखे मेवे, चीनी, तेल, और मसालों की मांग अचानक बढ़ जाती है, जिससे कीमतें बढ़ती हैं। फिलहाल थोक बाजार में रौनक है और खरीदारों की भीड़ ...