फतेहपुर, अप्रैल 19 -- फतेहपुर। खाड़ी देशों में तनाव और महंगाई के कारण कुछ समय से बाजारों में सुस्ती थी, लेकिन अब शादी के सीजन (सहालग) की शुरुआत होते ही रौनक लौट आई है। लोग कपड़े, ज्वेलरी, फर्नीचर और घरेलू सामान की खरीदारी में जुट गए हैं। गर्मी को देखते हुए हल्के और फैशनेबल कपड़ों की मांग बढ़ी है, वहीं महंगाई के कारण लोग हल्के वजन के आभूषण पसंद कर रहे हैं। साथ ही एसी, फ्रिज, कूलर जैसे उपकरणों और दहेज में दिए जाने वाले बर्तनों की बिक्री भी तेजी से बढ़ी है, जिससे बाजार में कारोबार पहले से बेहतर हो गया है। दुकानदारों का कहना है कि लहंगे में परतदार डिजाइन, लेजर-कट फूल, उभरे हुए डिजाइन बारीक कारीगरी वाले लहंगों का चलन अधिक है। हल्के और फैंसी कपड़ों की अधिक खरीददुकानदार अमर रस्तोगी ने बताया कि गर्मी के मौसम को देखते हुए भारी-भरकम रेशम के स्थान पर...