कानपुर, अप्रैल 8 -- बर्रा निवासी किराना व्यापारी अमित गुप्ता की बहन की शादी मई में है। तैयारियां लगभग पूरी हैं, लेकिन अब सबसे बड़ी चिंता खाना बनाने की है। छह सौ लोगों को भोजन कराने से पहले कैटरर ने साफ कह दिया है कि जब तक गैस का पक्का इंतजाम नहीं, ऑर्डर कन्फर्म नहीं होगा। मसवानपुर में रहने वाले रिटायर बैंक कर्मचारी सुरेश रावत के बेटे का तिलक कार्यक्रम है। कैटरर्स ने कह दिया कि गैस का इंतजाम करना पड़ रहा है। इसलिए प्रति प्लेट 50 रुपये ज्यादा देना पड़ेगा। शादियों की खुशियों के बीच यह अनिश्चितता और उलझन सिर्फ एक परिवार की नहीं, बल्कि शहर के कई घरों की परेशानी बन गई है। 15 अप्रैल से शुरू हो रहे सहालग के सीजन पर इस बार कॉमर्शियल गैस की किल्लत भारी पड़ रही है। कैटरिंग कारोबार से जुड़े व्यापारियों के मुताबिक, गैस सिलेंडर की अनियमित सप्लाई ने पूर...