औरैया, अप्रैल 17 -- सहार, संवाददाता। कस्बा सहार स्थित वेद वाटिका में शुक्रवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर साप्ताहिक सम्मान समारोह के तहत बिधूना विधानसभा क्षेत्र की गोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम का आयोजन राज्यसभा सांसद गीता शाक्य के प्रतिनिधि सुभाष शाक्य के संयोजन में हुआ, जिसमें जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या मौजूद रही। कार्यक्रम में पूर्व सांसद प्रेमदास कठेरिया मुख्य अतिथि रहे, जबकि भाजपा जिलाध्यक्ष सर्वेश कठेरिया ने अध्यक्षता की। विशिष्ट अतिथियों में जिला पंचायत अध्यक्ष कमल कुमार दोहरे, ब्लॉक प्रमुख सहार आकाश सिंह गौर, बिधूना प्रमुख प्रतिनिधि आदर्श ठाकुर और बंटू राव दिवाकर शामिल रहे।गोष्ठी को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष सर्वेश कठेरिया ने कहा कि बाबा साहब का उद्देश्य भारत को विश्व गुरु बनाना था। यह भी पढ़ें- विच...