औरैया, जनवरी 7 -- सहार, संवाददाता। सहार थाना क्षेत्र के सौथरा मोड़ के पास दो टैम्पो की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में एक टैम्पो अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे उसमें सवार दो लोग घायल हो गए। घटना के बाद सड़क पर अफरा-तफरी मच गई और कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा। स्थानीय लोगों की सूचना पर सहार पुलिस मौके पर पहुंची। एसआई देवेंद्र कुमार और कुलदीप सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से घायलों को बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहार भिजवाया। अस्पताल में डॉक्टर नवीन कुमार सिंह ने दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार किया। घायलों की पहचान रमेश पुत्र छोटेलाल बड़ी मडईयां, थाना सिरसा, जालौन और गोविंद कुमार पुत्र गेंदालाल बड़ी मडियां, थाना सिरसा, जालौन के रूप में हुई है। चिकित्सकों के अनुसार दोनों की हालत खतरे से बाहर है, लेक...