सहार पुल पर जाम से निपटने को बनाई गई रणनीति
जहानाबाद, जून 1 -- अरवल निज संवाददाता। जिला पदाधिकारी के निर्देश पर अरवल-सहार पुल पर भारी वाहनों का ठहराव वर्जित किये जाने के लिए अनुमंडल पदाधिकारी संजीव कुमार की अध्यक्षता में अंतर जिला यातायात प्रबंधन समन्वय समिति की बैठक हुई। बैठक में अनुमण्डल पदाधिकारी के साथ अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी कुमार संजय, अरवल थानाध्यक्ष, सहार थानाध्यक्ष सहार और यातायात यातायात थानाध्यक्ष शामिल हुए। बैठक में निर्णय लिया गया कि भोजपुर और अरवल जिला प्रशासन यातायात प्रबंधन को प्राथमिकता के तौर पर लेंगे तथा सहार पुल से आने-जाने वाले वाहनों का परिचालन सुगमतापूर्वक सुनिश्चित करायेंगे। यह भी निर्णय लिया गया कि अरवल से आरा जाने वाली तथा आरा से अरवल आने वाली गाड़ियों का परिचालन रोको और छोड़ों पद्धति पर किया जायेगा। यह भी पढ़ें- सहार पुल पर जाम से निपटने को बनाई गई रणनीति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.