आरा, मार्च 27 -- -जिला पार्षद ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े किये सहार, संवाद सूत्र। सहार थाना क्षेत्र के शंकर टोला में एक मकान से लाखों की चोरी की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार घटना शंकर टोला निवासी सलामुद्दीन अंसारी के घर की बताई जाती है। चोरी की घटना को चोरों ने गुरुवार की देर रात उस समय अंजाम दिया, जब परिवार के सदस्य बगल के गोतिया के मकान में सो रहे थे। तभी चोरों ने घर का ताला तोड़कर बक्सा और अटैची में रखे सोने-चांदी के जेवरात चुरा ले भागे। चोरों ने लगभग दो लाख रुपए मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात जिनमें सोने का झुमका, सोने का टीका, सोने की कान बाली, टीका, सिकड़ी और चांदी की आठ जोड़ी चूड़ियां सहित अन्य कीमती सामान चोरी कर फरार हो गए। सुबह जब परिजनों ने घर का ताला टूटा पाया, तब उन्हें चोरी का पता चला। इसके बाद इसकी सूचना स्थानी...