आरा, अप्रैल 4 -- -सत्रह समिति सदस्यों में आठ ने हस्ताक्षरित आवेदन सौंपा, प्रखंड की राजनीति गरमाई सहार, संवाद सूत्र। प्रखंड प्रमुख प्रियरंजन शर्मा उर्फ गुड्डू सिंह के विरुद्ध पंचायत समिति सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव का आवेदन बीडीओ के कार्यालय में सौंपा है। हालांकि बीडीओ के अति आवश्यक कार्य को लेकर न्यायालय में जाने के कारण प्रधान लिपिक प्रवीण चौधरी को आवेदन रिसीव कराया गया है, जहां प्रधान लिपिक ने अविश्वास प्रस्ताव के आवेदन को प्राप्त कर हस्ताक्षरित व उपस्थित सभी आठ समिति सदस्यों के हस्ताक्षर की पुष्टि कराई है। आवेदन में सदस्यों ने प्रखंड प्रमुख के कार्यकाल में विकास योजनाओं में गंभीर अनियमित और भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। सदस्यों का आरोप है कि प्रमुख द्वारा 15वीं, षष्ठम एवं पंचम वित्त आयोग द्वारा प्रदत्त योजना राशि के वितरण में भारी गड़...