आरा, अप्रैल 12 -- -आवागमन वाले रास्ते पर पड़ा बांस काट रहा था मजदूर, तभी पीछे करने पर ट्रक से दब गया सहार, संवाद सूत्र। भोजपुर के सहार थाना क्षेत्र के ननउर बालू घाट संख्या 25 ए पर रविवार को हुए दर्दनाक हादसे में एक अधेड़ मजदूर की ट्रक से दबकर मौत हो गई। हादसा दोपहर में हुआ, जिसके बाद घाट संचालक और ग्रामीणों के बीच अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। मृतक ननउर गांव निवासी स्व. नथुनी प्रसाद के लगभग 58 वर्षीय पुत्र अमरनाथ प्रसाद थे, जो बालू घाट पर ही मजदूरी का काम करते थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसा उस समय हुआ, जब मजदूर ट्रकों के आवागमन वाले रास्ते पर पड़ा एक बांस काट रहा था ताकि वाहनों के आने-जाने में सुविधा हो सके। इसी दौरान एक ट्रक को बैक किया जा रहा था। चालक को इस बात का अंदेशा नहीं हो पाया कि पीछे मजदूर मौजूद है, जिससे वह ट्रक की च...