जमशेदपुर, सितम्बर 16 -- मानगो के सहारा सिटी निवासी नानक सेठ के खिलाफ विशेष पोक्सो अदालत में दुष्कर्म का मामला चलेगा। सोमवार को बचाव पक्ष की अर्जी अदालत में मंजूर हो गई। पीड़िता के अधिवक्ता गौरव पाठक ने बताया कि उलीडीह निवासी नाबालिग के पिता ने पहले नानक सेठ के खिलाफ थाने में छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराया था। जून में बच्ची के मामले में दुष्कर्म की धारा जोड़ने के लिए अदालत में अर्जी दी गई थी। मामले में 21 सितंबर को फिर सुनवाई निर्धारित की गई है। इसमें गवाहों को दोबारा बुलाया जा सकता है। अधिवक्ता गौरव पाठक के अनुसार, नानक सेठ के उलीडीह निवासी रिश्तेदार ने 13 वर्षीय नाबालिग से छेड़छाड़, अश्लील हरकत करने और आपत्तिजनक वीडियो बनाने का मामला 2024 में दर्ज कराया था। पुलिस ने शिकायत की जांच के बाद नानक सेठ को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था और अदालत में...