नई दिल्ली, सितम्बर 18 -- Sahara Refund Status: सहारा की सहकारी समितियों में जमा पैसे के रिफंड का इंतजार कर रहे लोगों के लिए सबसे जरूरी चीज है अपने पुराने क्लेम का स्टेटस और रिमार्क्स देखना। पोर्टल पर अलग-अलग स्टेटस दिखाई दे सकते हैं और हर स्टेटस का मतलब अलग है। ऐसे में केवल स्टेटस देखकर घबराने या नया क्लेम करने के बजाय यह समझना जरूरी है कि अगला कदम क्या है। सरकार के मुताबिक CRCS-Sahara Refund Portal पर मिले आवेदनों की पहचान और जमा राशि से जुड़े दस्तावेजों के आधार पर जांच की जाती है। अगर आवेदन में कोई कमी मिलती है तो उसकी जानकारी देकर Re-submission Portal के जरिए कमी दूर करने की सुविधा दी गई है।5 महत्वपूर्ण स्टेटस और उनके मतलब1. Payment Success/Payment Processed दिखे तो क्या करें? अगर आपके क्लेम के सामने Payment Success, Payment Processed ...