नई दिल्ली, नवम्बर 18 -- सहारा में फंसा पैसा अब तेजी से निवेशकों को मिलने लगा है। अबतक 1.51 करोड़ लोगों ने सहारा इंडिया रिफंड पोर्टल पर अपना फंसा पैसा वापस पाने के लिए अप्लाई किए हैं। पोर्टल के मुताबिक करीब 47 लाख से अधिक निवेशकों को 10037.47 करोड़ रुपये रिफंड किए जा चुके हैं। अभी 7 दिनों में ही 221.45 करोड़ रुपये निवेशकों के खातों में भेजे गए हैं। बता दें अब 50000 या 10 लाख रुपये नहीं बल्कि पूरी रकम के लिए आवेदन कर सकते हैं। किसी भी परेशानी से बचने के लिए सहारा इंडिया रिफंड पोर्टल पर 3 नए हेल्पलाइन नंबर 011 44716198/01144716498/01144716887 जारी किए गए हैं।आवेदन के बावजूद जिनका नहीं आया पैसा, वो क्या करें जिन लोगों ने पहले से आवेदन कर रखा है और उन्हें पेमेंट फेल होने का मैसेज आ चुका है, वे लोग बताई गई कमियों के दूर करके री-सबमिशन पोर्टल ht...