नई दिल्ली, नवम्बर 2 -- अगर आपका पैसा सहारा में फंसा है और कई बार रिफंड पोर्टल पर आवेदन करने के बाद भी रकम आपके खाते में नहीं आई है तो आपके लिए बड़ी खबर है। अब 50000 या 10 लाख रुपये नहीं बल्कि पूरी रकम के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस अपडेट की जानकारी सहकारिता मंत्रालय ने X पोस्ट के जरिए दी है। इसके अलावा सहारा इंडिया रिफंड पोर्टल पर 3 नए हेल्पलाइन नंबर, 011 44716198/01144716498/01144716887 जारी किए गए हैं। सहकारिता मंत्रालय ने एक्स पोस्ट के जरिए जानकारी दी है, "22 अक्टूबर 2026 तक Rs.9,585 करोड़ से अधिक की राशि रिफंड की जा चुकी है। ध्यान दें, आवेदन जमा करने की प्रक्रिया पूरी तरह निःशुल्क है। अपनी पात्रता एवं आवेदन संबंधी जानकारी के लिए सीआरसीएस-सहारा रिफंड पोर्टल पर जाएं।" बता दें जिन लोगों ने पहले से आवेदन कर रखा है और उन्हें पेमेंट फेल होने ...