गुमला, सितम्बर 26 -- घाघरा। सहारा इंडिया परिवार से जुड़े क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं और निवेशकों ने अपनी समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह को मांग पत्र भेजा है। पत्र के माध्यम से निवेशकों ने जमा पूंजी का त्वरित और सुगम भुगतान कराने की मांग की है। वहीं सहारा से जुड़े कार्यकर्ताओं ने रोजगार पुनः बहाल करने की मांग उठाई है। निवेशकों और कार्यकर्ताओं ने कहा कि लंबे समय से भुगतान और रोजगार से जुड़ी समस्याओं के कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने केंद्र सरकार से मामले में आवश्यक पहल करते हुए समस्याओं के समाधान की मांग की है। यह भी पढ़ें- 25 साल पुराने शेयर निवेश मामले में कंपनी को ब्याज समेत रकम लौटाने के आदेश

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...