लखनऊ, दिसम्बर 18 -- बाबू बनारसी दास सी डिवीजन क्रिकेट लीग में गुरुवार को 10 मुकाबले खेले गए। सभी मैच शहर के अलग-अलग खेल मैदानों पर हुए। केबीआर क्रिकेट मैदान पर सीएसडी सहारा क्रिकेट एकेडमी बीकेटी ने लखनऊ क्रिकेट हॉस्टल को 388 रनों के बड़े अंतर से मात दी। पहले बल्लेबाजी करने उतरी सहारा क्रिकेट एकेडमी ने 40 ओवर में छह विकेट खोकर 420 रन बनाए। जवाबी पारी में लखनऊ क्रिकेट हॉस्टल की टीम मात्र 32 रन पर पवेलियन लौट गई। सहारा टीम के मो. अरमान ने 118 रन जोड़े। अंशुमान सिंह ने नाबाद 109 रन, गौरव प्रजापति 88 रन बनाए। इसके अलावा इंडियन क्रिकेट क्लब ने लखनऊ क्रिकेट नर्सरी को 10 विकेट से पटखनी दी। एसडीएस क्रिकेट एकेडमी ने आर्य एकेडमी को पांच, रेकॉन स्पोर्ट्स क्लब ने राहुल कपूर एकेडमी को 57, ग्रेस एकेडमी ने अवध क्रिकेट एकेमडी को 54 रन से हराया। पार्थ क्रि...