गोरखपुर, सितम्बर 12 -- खोराबार, हिन्दुस्तान संवाद। खोराबार थाना क्षेत्र के सिक्टौर चौकी अंतर्गत सहारा स्टेट के मल्हार में 45 वर्षीय इंजीनियर अभिषेक त्रिपाठी का शव शुक्रवार सुबह बंद फ्लैट में बेड पर मिला। वह सहारा स्टेट की पहली मंजिल पर स्थित फ्लैट में अकेले रहते थे। फ्लैट करीब चार दिन से बंद था। शुक्रवार सुबह कमरे से तेज दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया तो बेड पर अभिषेक का शव पड़ा मिला। मौत की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। यह भी पढ़ें- यूपी: बंद मकान में सोफे पर मिली इंजीनियर की लाश, बदबू से परेशान पड़ोसियों ने बुलाई पुलिसपुलिस जांच सिकटौर चौकी प्रभारी जितेंद्र निर्मल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और कमरे का दरवाजा तोड़कर जांच शुरू की। सूचना पर फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और कमरे...