सहारनपुर, सितम्बर 22 -- रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। सहारनपुर से लखनऊ के बीच एक और नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात मिली है। इसमें भाजपा विधायक राजीव गुंबर की अहम भूमिका रही है। उन्होंने इसके लिये दो बार रेलमंत्री को पत्र भी लिखा था। रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने सोशल मीडिया पर जानकारी साझा करते हुए कहा कि लखनऊ और सहारनपुर को वंदे भारत ट्रेन से जोड़ना उत्तर प्रदेश के यात्रियों के लिए ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने बताया कि इस नई सुविधा से यात्रा का समय घटेगा और यात्रियों को अत्याधुनिक सुविधाओं का लाभ मिलेगा। नयी वंदे भारत ट्रेन में आरामदायक सीटें, बेहतर प्रकाश व्यवस्था, स्वचालित दरवाजे, वाई-फाई कनेक्टिविटी और अत्याधुनिक सुरक्षा इंतज़ाम उपलब्ध कराए गए हैं। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि इसके संचालन से यात्रियों को राहत मिलने के साथ-...