लखनऊ, अप्रैल 27 -- किसानों और नौजवानों के मसले पर कांग्रेस सहारनपुर से दिल्ली तक यात्रा निकालेगी। एक मई से यात्रा शुरू होगी, जिसका नेतृत्व युवा कांग्रेस के पश्चिमी जोन का संगठन करेगा। किसान कांग्रेस की पश्चिमी जोन इकाई उनका सहयोग करेगी। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में सोमवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने इसकी जानकारी दी।अजय राय ने कहा कि किसान देश की रीढ़ हैं और युवा भविष्य। सहारनपुर से शुरू होकर किसान-नौजवान बचाओ यात्रा दिल्ली पहुंचेगी। यात्रा मुजफ्फरनगर, बागपत, गाजियाबाद, मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, अलीगढ़, आगरा, मथुरा और गौतमबुद्धनगर होते हुए दिल्ली में समाप्त होगी। उन्होंने कहा कि भाजपा के शासनकाल में देश का किसान और नौजवान पूरी तरह से त्रस्त है। किसान आर्थिक संकट के दौर से गुजर रहा है। खेती की बढ़ती लागत और फसलों के उचित दाम न मिलने स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.