सहारनपुर, अप्रैल 10 -- 0-महिला महिला वोट बैंक पर सभी दलों की बदलेगी रणनीति-एसआईआर के बाद जिले में 1,56,695 घट गई महिला मतदाताओं की संख्या-एसआईआर से पहले जिले में थी 12,48,205 महिला मतदाता, 2,37,540 के नाम कटे तथा 80,845 के नए नाम जुड़े, अब रह गई 10,91,510 महिला मतदाता यानी 1,56,695 महिला वोटर हुई कम-देवबंद-देहात व नगर सीट पर सीधा असर, बढ़ेगा मुकाबला-देवबंद में 19,802, गंगोह में 26,416, सहारनपुर नगर में 37,283 व देहात में महिलाओं के 22,292 वोट कम हुएसहारनपुर। संवाददाताजिले में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के बाद महिला मतदाताओं की संख्या में आई बड़ी गिरावट ने राजनीतिक दलों की रणनीति को नए सिरे से सोचने पर मजबूर कर दिया है। ताजा आंकड़ों के अनुसार, जिले में 1,56,695 महिला मतदाता कम हो गई हैं। एसआईआर से पहले जिले में 12,48,205 महिला मतदाता थी।...