सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर लगेंगे छह मोबाइल चार्जिंग कियोस्क
सहारनपुर, जून 17 -- सहारनपुर। सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए छह मोबाइल चार्जिंग कियोस्क स्थापित किए जाएंगे। इन कियोस्क के शुरू होने से रेल यात्रियों को अपने मोबाइल फोन, लैपटॉप तथा अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को चार्ज करने के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा। रेलवे अधिकारियों के अनुसार स्टेशन परिसर में कुल छह चार्जिंग कियोस्क लगाए जाएंगे। इनमें प्लेटफार्म संख्या चार पर दो कियोस्क, प्लेटफार्म संख्या एक पर एक कियोस्क तथा प्लेटफार्म संख्या पांच-छह पर दो कियोस्क स्थापित किए जाएंगे। इसके अलावा एक अन्य कियोस्क स्टेशन के प्रमुख यात्री क्षेत्र में लगाया जाएगा, जिससे अधिक से अधिक यात्रियों को सुविधा मिल सके। यह भी पढ़ें- चार्जर का झंझट खत्म! Rs.1649 में खरीदें 10,000mAh बैटरी वाला दमदार Magnetic Power Bank, फोन, बड्स,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.