सहारनपुर, अक्टूबर 4 -- सहारनपुर। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ने सहारनपुर रीजन को नई बसों का बड़ा बेड़ा सौंपा है। क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में अब लोगों को सुरक्षित, सस्ता और सुविधाजनक सफर की सुविधा मिलेगी। सहारनपुर क्षेत्र को मिली ये सभी बसें 42 सीटों वाली मिनी बसें हैं, जो ग्रामीण क्षेत्रों में आसानी से संचालित की जा सकेंगी। सहारनपुर जिले में कुल 884 ग्राम पंचायतें हैं। इनमें से कई ऐसे गांव हैं, जहां आज तक सरकारी परिवहन की सुविधा नहीं पहुंची है। ऐसे में लोग मजबूरी में निजी और डग्गामार वाहनों का सहारा लेते हैं। जो मंहगा होने के साथ-साथ असुरक्षित भी है। ग्रामीणों की सुरक्षा व सुविधा के लिए परिवहन निगम ने ग्रामीण क्षेत्रों में 60 नई बसें चलाने का निर्णय लिया था। जिसमें से 53 बसों का बेड़ा सौंप दिया गया है। सहारनपुर डिपो को कुल 16 नई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.