बरेली, जून 5 -- बरेली। प्रदेश स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन 10 से 13 जून तक सहारनपुर में होना है। क्रीड़ाधिकारी बरेली मंडल शीला भट्टाचार्या ने बताया कि प्रदेशीय सब जूनियर बालक बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए जिला स्तरीय व मंडलीय चय ट्रायल आठ जून को दोपहर दो बजे से होगा। उन्होंने बताया कि सब जूनियर बालक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों की आयु एक जनवरी 2012 से 31 दिसंबर 2013 के मध्य होनी चाहिए। खिलाड़ियों की संख्या कुल 15 होगी। भार वर्ग 30 से 33 किग्रा, 35 किग्रा, 37 किग्रा, 40 किग्रा, 43 किग्रा, 46 किग्रा, 49 किग्रा, 52 किग्रा, 55 किग्रा, 58 किग्रा, 61 किग्रा, 64 किग्रा, 67 किग्रा, 70 किग्रा व 70 किग्रा प्लस में चयन होगा। यह भी पढ़ें- जूनियर बालक-बालिका बॉक्सिंग ट्रायल 6 व 8 को यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए ...