शामली, जुलाई 15 -- कैराना के गांव तीतरवाड़ा निवासी गैंगस्टर नोमान की जनपद सहारनपुर के थाना गंगोह क्षेत्र में सड़क हादसे में मौत हो गई। नोमान के ऊपर हरियाणा के पानीपत में तीन मुकदमे तथा कैराना कोतवाली पर गैंगस्टर सहित पांच मुकदमे दर्ज हैं। गांव तीतरवाडा निवासी मजदूर जाहिद का पुत्र नोमान और उसका साथी तीतरवाडा निवासी सावेज गंगोह क्षेत्र में बाइक द्वारा जा रहे थे। इस दौरान हादसे में नोमान की मौत हो गई जबकि सावेज घायल हो गया। तीतरवाड़ा में नोमान के चाचा शाहिद ने बताया कि पिछले करीब 8 महीने से घर से फरार चल रहा था। पानीपत में नोमान के ऊपर तीन मुकदमे थे। यह भी पढ़ें- मुठभेड़ के वांछित की सड़क हादसे में मौत, जेल से छूटा साथी गंभीर शाहिद ने बताया कि रात करीब 3:30 बजे नोमान के साथी सावेज ने फोन पर बताया था कि नोमान की सड़क हादसे में मौत हो गई। इसके...