बरेली, मार्च 13 -- शाही, संवाददाता। शाही के गांव सेवाज्वालपुर निवासी गंगाचरण (29) पुत्र प्यारेलाल की संदिग्ध परिस्थियों में मौत हो गई। ठेकेदार का शव थाना कुतुबशेर, जनपद सहारनपुर में रेलवे ट्रैक पर मंदिर के पास मिला। जीआरपी व पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सूचना पर मृतक के परिजन मौके पर पहुंच गए। मंगलवार को गंगाचरण निवासी सेवाज्वालापुर चंडीगढ़ हाईवे पर बैरियर और संकेत लाइट लगाने एवं उन्हें ठीक करने का काम ठेके पर करते थे। मंगलवार रात 8.30 बजे गंगाचरण ट्रेन से चंडीगढ़ रवाना हुए। उन्होंने परिजनों को ट्रेन में बैठने और ट्रेन रवाना होने की सूचना दी।बुधवार सुबह परिजनों को गंगाचरण को फोन बंद मिला। मंगलवार शाम पांच बजे परिजनों के कॉल करने पर रेलवे कर्मी ने फोन रिसीव कर गंगाचरन के सहारनपुर के पास ट्रेन से गिरकर मौत होने की सूचना दी। उसक...