सहारनपुर में वक्फ संपत्तियों के 990 रजिस्ट्रेशन रद्द; कब्रिस्तान और मस्जिदों के सबसे ज्यादा
सहारनपुर, मई 9 -- सहारनपुर में वक्फ संपत्तियों के पंजीकरण में बड़ी खामियां सामने आने के बाद वक्फ बोर्ड ने 990 संपत्तियों का रजिस्ट्रेशन फिलहाल खारिज कर दिया है। दस्तावेजों में गड़बड़ी और रिकॉर्ड का सही मिलान न होने पर बोर्ड ने सख्त रुख अपनाते हुए यह कार्रवाई की है। अब संबंधित संस्थानों और मुतवल्लियों को दोबारा सही जानकारी के साथ आवेदन करना होगा।990 संपत्तियों का रजिस्ट्रेशन कैंसिल जिले में अब तक 3000 से अधिक वक्फ संपत्तियों का पंजीकरण उम्मीद पोर्टल पर कराया जा चुका है। सत्यापन के दौरान कई मामलों में संपत्तियों के स्वामित्व, खसरा-खतौनी और रकबे से जुड़ी गलत जानकारी दर्ज मिली। कई संस्थानों ने पुराने दस्तावेज अपलोड किए थे, जबकि पोर्टल पर दर्ज विवरण रिकॉर्ड से मेल नहीं खा रहे थे। इसके चलते सत्यापन प्रक्रिया में बड़ी संख्या में आवेदन अटक गए। जा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.