सहारनपुर, जुलाई 3 -- सहारनपुर, संवाददाता। जनपद में खाद्य पदार्थों में मिलावट और गुणवत्ता पर अंकुश लगाने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने मंगलवार को शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक व्यापक छापेमार अभियान चलाया। जिलाधिकारी के आदेश और अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) के निर्देश पर शहर में सिटी मजिस्ट्रेट तथा ग्रामीण क्षेत्रों में संबंधित उपजिलाधिकारियों के निर्देशन में विभिन्न प्रतिष्ठानों की जांच की गई। इस दौरान मसाले, पनीर, दूध, दही और मिठाइयों सहित कई खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए। अभियान के दौरान शहर की गिल कॉलोनी स्थित कबाबगढ़ रेस्टोरेंट से लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर और पनीर के नमूने संदेह के आधार पर लिए गए। नकुड़ तहसील क्षेत्र में प्रिया स्वीट्स से बर्फी तथा एक अन्य मिठाई की दुकान से गुलाब जामुन का...