सहारनपुर, सितम्बर 8 -- देशभर की तरह सहारनपुर में भी रविवार की देर रात खगोलीय घटना चंद्र ग्रहण का अद्भुत नजारा देखा गया। इस दौरान आकाश में चंद्रमा ने सुर्ख लाल रूप धारण किया, जिसे लोग ब्लड मून के नाम से जानते हैं। ग्रहण का यह दृश्य तीन घंटे से अधिक समय तक रहा और सहारनपुरवासियों ने इसे बड़े उत्साह से देखा। रात 11:01 से 12:23 बजे तक पूर्ण चंद्रग्रहण की अवधि में चांद रक्तिम छटा बिखेरता दिखाई दिया। इस अनोखे नजारे को लोगों ने अपने मोबाइल और कैमरों में कैद किया। वैज्ञानिकों के अनुसार, इस दौरान चंद्रमा पर पृथ्वी की छाया लगभग 82 मिनट तक पूरी तरह पड़ी। वहीं ज्योतिष मान्यताओं को ध्यान में रखते हुए सूतक काल के चलते सहारनपुर स्थित मंदिरों के कपाट भी बंद रखे गए। नगर के खगोल विज्ञान प्रेमियों ने बताया कि यह साल का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण था। रात 9:57...