लखनऊ, अप्रैल 2 -- खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन का ब्लड बैंकों की जांच को लेकर प्रदेशव्यापी अभियान जारी है। इसी क्रम में विभाग की अंर्तजनपदीय टीम ने सहारनपुर में चेरिटेबल ट्रस्ट और सोसाइटी द्वारा संचालित ब्लड सेंटरों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए छह केंद्रों पर तत्काल प्रभाव से रक्त संचालन संबंधी सभी गतिविधियां रोक दी हैं। इन ब्लड बैंकों पर जांच के दौरान तमाम अनियमितताएं मिलीं। इससे रक्त सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो गए हैं।एफएसडीए की टीम ने जिले में संचालित कुल नौ ब्लड सेंटरों की जांच की। इस दौरान रक्त और रक्त घटकों के निर्धारित तापमान पर भंडारण, मानक के अनुरूप परीक्षण, तकनीकी स्टाफ की उपलब्धता, उपकरण संचालन और अभिलेखों का सत्यापन किया गया। जांच में कई केंद्रों पर रक्तदाताओं और प्राप्तकर्ताओं का विवरण नहीं मिला। अनिवार्य एलाइजा टेस्ट ...