सहारनपुर, मई 23 -- सहारनपुर, संवाददाता। सपा विधायक आशु मलिक ने उत्तर प्रदेश विधानसभा की याचिका समिति की बैठक में सहारनपुर जनपद में लगातार बढ़ रहे कैंसर के मामलों का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। विधान भवन में विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग से जुड़े मामलों की समीक्षा की गई। इस दौरान सहारनपुर के धमोला, काली और आसपास के नदी क्षेत्र के गांवों में बढ़ते कैंसर मरीजों को लेकर दिए गए अभ्यावेदन पर विस्तार से सुनवाई हुई। बैठक में क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे कैंसर के मामलों को बेहद गंभीर विषय बताते हुए कहा गया कि गांवों में बीमारी तेजी से फैल रही है, जिससे लोगों में भय और चिंता का माहौल बना हुआ है। यह भी पढ़ें- सहारनपुर में कैंसर के बढ़ते मामलों पर विधानसभा में गूंजा मुद्दा मामले को समिति के...