शामली, सितम्बर 3 -- शामली। सहारनपुर में पंजाब नेशनल बैंक की करेंसी चेस्ट में 17.29 करोड़ रुपये के जाली नोट मिलने के बाद अब शामली में भी बैंकों की करेंसी चेस्ट की जांच को गंभीरता से लिया जा रहा है। शामली में पंजाब नेशनल बैंक की करेंसी चेस्ट की जांच की जा रही है। बैंक अधिकारियों के साथ जांच टीमें करेंसी चेस्ट में रखी नकदी के साथ ही उससे संबंधित रिकॉर्ड और कैश के आवागमन की भी पड़ताल कर रही हैं। एलडीएम के मुताबिक अब तक की जांच में स्थिति सामान्य पायी गयी है। जांच अभी जारी है। सहारनपुर में पीएनबी की सोफिया मार्केट स्थित करेंसी चेस्ट में बड़े पैमाने पर जाली नोट मिलने के बाद बैंकिंग व्यवस्था में हड़कंप मचा हुआ है। वहां पहले करीब 7.40 करोड़ रुपये के जाली नोट मिलने की बात सामने आई थी, लेकिन जांच और नोटों के सत्यापन का दायरा बढ़ने के साथ यह रकम 17....