सहारनपुर, मई 9 -- सहारनपुर, संवाददाता। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में कुल 28790.89 करोड़ रुपये की आय अर्जित की है। निगम की आय में पिछले वित्तीय वर्ष 2024-25 की तुलना में 227.45 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वर्ष 2024-25 में निगम की कुल आय 28563.54 करोड़ रुपये रही थी। इस प्रकार निगम की आय में करीब एक फीसदी की वृद्धि हुई है। आंकड़ों के अनुसार सहारनपुर डिपो ने सबसे अधिक आय अर्जित करते हुए 9649.18 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त किया। पिछले वर्ष सहारनपुर डिपो की आय 9201.54 करोड़ रुपये थी। वहीं गंगोह डिपो की आय सबसे कम रही, जहां वित्तीय वर्ष 2025-26 में कुल 928.30 करोड़ रुपये का राजस्व दर्ज किया गया। पिछले वर्ष गंगोह डिपो की आय 966.80 करोड़ रुपये थी। मुजफ्फरनगर डिपो ने 8256.69 करोड़ रुपये की आय अर्जित की,...