मुजफ्फर नगर, दिसम्बर 7 -- उत्तर रेलवे ने अपने यात्रियों की बेहतर सर्विस के लिए एक दिन के लिए कुछ ट्रेनों को कैंसिल कर तकनीकि कार्य पूर्ण करने का फैसला लिया है। रेलवे अधिकारियों ने 14 दिसंबर को दिल्ली से सहारनपुर तक चलने वाली पांच ट्रेनों को रद्द करने की घोषणा कर दी है। दिल्ली मुख्यालय से मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन अधीक्षक को भी सूचना जारी कर यात्रियों को तैयार रहने की अपील की है। दिल्ली के बाद उत्तर प्रदेश का पहला रेलवे स्टेशन साहिबाबाद और नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के बीच पटरी व विद्युत लाइन आदि का कार्य करने के लिए रेलवे ने 14 दिसंबर 2025 की तिथि निर्धारित की है। इसके चलते रेल यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ेगा, क्योंकि मुजफ्फरनगर से होते हुए पुरानी दिल्ली से सहारनपुर के बीच दौड़ने वाली पांच ट्रेने 14 दिसंबर का पटरी पर नहीं दौड़ेगी। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.