देहरादून, अप्रैल 10 -- देहरादून। सहारनपुर चौक-कांवली रोड स्थित नाला बरसात से पहले ही चोक हो गया है। जिस कारण वहां गंदगी और बदबू फैल रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार, बरसात के दौरान नाले की सफाई न होने से आसपास के कई मोहल्लों में जलभराव की समस्या उत्पन्न हो जाती है। पिछली बारिश से पहले नाले की समय पर सफाई कर दी गई थी, जिसके कारण किसी भी घर में पानी नहीं घुसा। लेकिन लंबे समय से नियमित सफाई न होने के कारण समस्या फिर बढ़ने लगी है। कांवली रोड क्षेत्र का खदरी मोहल्ला इस जलभराव से सबसे अधिक प्रभावित होता है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि जब से तिलक रोड क्षेत्र में नाले का निर्माण कार्य शुरू हुआ है, तब से जल निकासी की समस्या और अधिक बढ़ गई है। यदि नाले की समय-समय पर सफाई होती रहे तो इस परेशानी से काफी हद तक राहत मिल सकती है। दून वेली महानगर उद्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.