सहारनपुर, नवम्बर 7 -- प्रणव अग्रवाल, न्याय की उम्मीद में अदालत की चौखट पर पहुंची पीड़िता को इंसाफ के लिए 11 साल से अधिक समय तक इंतजार करना पड़ा। इस दौरान मुकदमे में 500 से ज्यादा तारीखें पड़ीं। आठ गवाहों के बयान दर्ज हुए। तारीख पर तारीख के बीच पीड़िता और उसका परिवार कानूनी लड़ाई लड़ता रहा। आखिरकार फास्ट ट्रैक कोर्ट द्वितीय ने दो आरोपियों को दोषी करार दिया। पीड़िता की ओर से पैरवी करने वाले अधिवक्ता राजीव तोमर के मुताबिक, घटना के बाद पीड़िता ने सबसे पहले स्थानीय पुलिस से न्याय की गुहार लगाई। थाने से लेकर वरिष्ठ अधिकारियों तक शिकायत की लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं हुआ।11 साल बाद पीड़िता को इंसाफ 30 नवंबर 2015 को तत्कालीन एसएसपी को रजिस्टर्ड डाक से शिकायत भेजी गई। इसके बावजूद कार्रवाई नहीं हुई। पीड़िता ने इसके बाद हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया। करीब त...