हिन्दुस्तान टीम, मई 30 -- सहारनपुर के सिद्धपीठ श्री शाकंभरी देवी मंदिर परिक्षेत्र में आई भीषण बाढ़ और मौसम विभाग की चेतावनी के बाद प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए मंदिर के कपाट बंद कर दिए हैं। हालात सामान्य होने तक श्रद्धालुओं के मंदिर में प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। शाकंभरी मार्ग पर 12 किमी पहले ही जसमोर चौराहा, प्रेमनगर और नागल माफी में बैरिकेडिंग कर श्रद्धालुओं को वापस भेजा जा रहा है। गुरुवार आधी रात शाकंभरी खोल में अचानक आई बाढ़ ने मंदिर क्षेत्र में भारी तबाही मचा दी थी। इस हादसे में दो महिला श्रद्धालुओं की मौत हो गई जबकि 50 से अधिक दुकानों का सामान, पुल निर्माण में लगी मशीनरी, जनरेटर, क्रेन और बैरिकेडिंग सहित बड़ी मात्रा में सामग्री बहकर मलबे में दब गई थी। हादसे के बाद पूरे मंदिर क्षेत्र में सन्नाटा ...