सहारनपुर, जून 28 -- सहारनपुर, संवाददाता। नोएडा एक्सपो में सहारनपुर के शहद व उससे तैयार औषधीय पाक (उत्पाद) ने मुख्यमंत्री का खासा ध्यान खींचा। 'एक जिला-एक व्यंजन' योजना के तहत सहारनपुर के एफपीओ संचालक संजय सैनी द्वारा लगाए गए स्टॉल पर पहुंचे मुख्यमंत्री ने शहद से तैयार औषधीय उत्पादों में गहरी रुचि दिखाई और उनके औषधीय गुणों की विस्तार से जानकारी ली। यही नहीं, मुख्यमंत्री ऑफिस ने अपने सरकारी हैंडल से इसकी तस्वीरें भी साझा की है। स्टाल संचालक संजय सैनी के अनुसार, मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से लीवर के लिए उपयोगी भूमि आंवला, मकोय व गोखरू के साथ गिलोय आदि औषधीय पाक के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने इसके निर्माण, उपयोग और स्वास्थ्य लाभ के संबंध में सवाल पूछे। बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री ने मस्टर्ड शहद की शीशी उठाकर जानना चाहा कि शहद समय के स...