सहारनपुर, जुलाई 19 -- सहारनपुर/गागलहेड़ी, संवाददाता। कोतवाली गागलहेड़ी क्षेत्र के गांव फिराहेड़ी निवासी 25 वर्षीय शांतनु की जनपद देहरादून की कोतवाली विकासनगर क्षेत्र में हत्या कर शव नदी में फेंक दिया गया। मृतक के पिता ने आरोप लगाया कि उधार के रुपये मांगने पर बेटे के चार दोस्तों ने उसकी हत्या की है। आरोपियों के खिलाफ कोतवाली विकासनगर में तहरीर दी गई है। कोतवाली गागलहेड़ी क्षेत्र के गांव फिराहेड़ी निवासी सुखदेव ने बताया कि उनका बेटा शांतनु 16 जुलाई को अपने चार दोस्तों के साथ घर से घूमने निकला था। वह सहारनपुर में एक प्राइवेट नौकरी करता था। आरोप है कि उसके दोस्त उसे घुमाने के बहाने बहला-फुसलाकर देहरादून जनपद के विकासनगर क्षेत्र में ले गए और वहां उसकी हत्या कर शव नदी में फेंक दिया। इसके बाद वहां की पुलिस को बुलाकर यह बता दिया कि शांतनु की नदी ...