सहारनपुर की बेटी प्राची चौधरी ने भारत को दिलाया एशियन गेम्स में गोल्ड
सहारनपुर, सितम्बर 30 -- सहारनपुर। एशियन गेम्स में सहारनपुर की बेटी प्राची चौधरी ने भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर रोशन कर दिया। महिलाओं की 4x400 मीटर रिले के फाइनल में भारतीय टीम ने 3:29.69 सेकंड का समय निकालकर पहला स्थान हासिल किया। टीम में सहारनपुर की प्राची चौधरी के साथ किरण पहल, एमआर पूवम्मा और विथ्या रामराज शामिल रहीं। इस जीत के साथ प्राची के खाते में मौजूदा एशियन गेम्स में दूसरा पदक आ गया। इससे पहले उन्होंने महिलाओं की 400 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीता था। रिले फाइनल में किरण पहल ने भारत के लिए दौड़ की शुरुआत की। इसके बाद एमआर पूवम्मा ने टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। तीसरे चरण में प्राची चौधरी ने दौड़ संभाली और भारतीय टीम की बढ़त को कायम रखा। अंतिम चरण में विथ्या रामराज ने तेज दौड़ लगाते हुए भा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.